पीएम मोदी के आमसभा में लोगों के लिए प्रतिबंधित रहेगी ये चीजें, रायपुर पुलिस ने जारी की पोस्टर

Pm Modi Raipur Visit: पीएम मोदी के आमसभा में लोगों के लिए प्रतिबंधित रहेगी ये चीजें, रायपुर पुलिस ने जारी की पोस्ट
रायपुर पुलिस द्वारा जारी पोस्टर।
रायपुर। Raipur News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 7 जुलाई को छ्त्तीसगढ़ आ रहे हैं। पीएम की सुरक्षा में जमीन से लेकर आसमान तक नजर रखी जा रही है। रायपुर में होने वाले पीएम के आमसभा की सुरक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। वहीं अब रायपुर पुलिस ने कार्यक्रम स्थल में जाने वाले सभी आम जनता के लिए प्रतिबंधित चीजों की लिस्ट की पोस्टर जारी की है।
इस पोस्टर में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रायपुर प्रवास के दौरान कार्यक्रम स्थल साइंस कालेज मैदान सरस्वती नगर रायपुर में आम सभा को सम्बोधित किया जाएगा। इसलिए कार्यक्रम स्थल में आमजन को अपने साथ निम्न सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है। आम सभा में ‘प्रतिबंधित वस्तुएं’ ऐसे सामान न लेकर आएं।







