नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पति गिरफ्तार

अंबिकापुर : अंबिकापुर के भट्ठापारा में एक महीने पहले नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज और हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। नवविवाहिता के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। परिजनों ने कम दहेज लाने और कार खरीदने के लिए 3 लाख की मांग करने का आरोप पति पर लगाया है। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मूलतः गढ़वा झारखंड निवासी रोशनी पासी (19) की शादी साढ़े 3 महीने पहले 2 दिसंबर 2024 को अंबिकापुर निवासी अक्षय पासी के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। रोशन पासी होली मनाने गढ़वा गई थी और 19 मार्च 2025 को सुबह मायके से लौटी थी। उसने दोपहर में घर में फांसी लगा ली थी।

रोशनी को फांसी के फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पीएम रिपोर्ट में रोशनी की मौत दम घुटने से होना बताया गया। पुलिस ने मामले में परिजनों का बयान दर्ज किया। रोशनी पासी के परिजनों ने आरोप लगाया कि पति अक्षय कुमार पासी अपनी पत्नी रोशनी पासी को दहेज कम लाने को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने 4 पहिया वाहन खरीदने के लिए तीन लाख रुपए की मांग की थी। रोशनी पासी अपने पति के दहेज और चार पहिया वाहन के लिए पैसे की मांग बार-बार करने से प्रताड़ित होकर घटना दिनांक को फांसी लगा ली। मणिपुर थाना पुलिस ने मामले में जांच के बाद धारा 80 (2) बीएनएस का केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी अक्षय कुमार पासी (26) को गिरफ्तार कर लिया। मणिपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य की संलिप्तता फिलहाल नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button