नक्सलियों ने सीआरपीएफ कैंप से 2 किलोमीटर दूरी पर वाहन में की आगजनी…

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नक्सलियों ने सब्जी से भरें वाहन में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है. आपकों बता दें कि नक्सलियों ने इस वारदात को सारकेगुड़ा सीआरपीएफ कैंप से 2 किलोमीटर दूर अंजाम दिया है.
मिली जनकारी के अनुसार मोक्कुर सीआरपीएफ कैंप के लिए पिक अप वाहन में सब्जी भेजवाया जा रहा था. 10 से 15 सशस्त्र माओवादियों ने दिया वारदात को अंजाम दिया है. ये पूरा मामला तर्रेम थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है. बीजापुर एसपी अंजनेय वेश्नवर्य ने घटना की पुष्टि की है.







