आधी रात घर में घुसा कबाड़ से भरा ट्रक, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

कोरबा :  शहर के राताखार स्थित बजरंग चौक में सोमवार रात कबाड़ से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा. हादसे के वक्त घर में लोग सो रहे थे. तेज आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई और डर के मारे सभी घर से बाहर निकल आए. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, ट्रक कबाड़ लेकर बजरंग चौक मुख्य मार्ग से गुजर रहा था. इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे एक घर में जा घुसा. देर रहा हुए इस हादसे से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

ट्रक में भरा था 7 लाख का कबाड़

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को घर से बाहर निकलवाया. जांच में सामने आया कि ट्रक में 208.6 क्विंटल कबाड़ लदा हुआ था, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.

फिलहाल कोतवाली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कबाड़ कहां से लोड किया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था. कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button