सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! लगातार गिर रहे भाव, जानें आज का ताजा रेट

दिवाली के बाद सोने-चांदी की चमक लगातार फीकी पड़ रही है। बीते 10 दिनों में सोना 9,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो चुका है, जबकि चांदी की कीमत में भी करीब 14,000 रुपये प्रति किलो तक की कमी आई है। ऐसे में उन लोगों के लिए राहत की खबर है, जो शादी-ब्याह या किसी दूसरे मौके के लिए सोने-चांदी की खरीदारी करने की प्लानिंग बना रहे हैं।

10 दिनों में सोना 9000 रुपये से ज्यादा सस्ता
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के आंकड़ों के मुताबिक, 5 नवंबर को सोने की कीमत 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई थी। लेकिन इसके बाद कीमतों में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ और 13 नवंबर तक सोना करीब 1,36,705 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस तरह महज 10 दिनों में इसकी कीमत 9,000 रुपये से ज्यादा गिर गई। हालांकि, आज यानी 15 नवंबर को सराफा बाजार में सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

चांदी भी 14,000 रुपये तक हुई सस्ती
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। MCX पर 5 नवंबर को चांदी का भाव 1.91 लाख रुपये प्रति किलो के पार चला गया था, लेकिन 13 नवंबर तक यह करीब 1,76,309 रुपये प्रति किलो पर आ गया। यानी 10 दिनों में चांदी करीब 14,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई। रविवार, 15 नवंबर को दोनों धातुओं के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, आज सराफा बाजार में चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में चांदी का खुदरा भाव 1,95,000 रुपये प्रति किलो रहा। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी चांदी इसी कीमत पर बिक रही है।

आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव?
आज, 15 नवंबर को सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,37,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, मुंबई में इसकी कीमत 1,37,340 रुपये है। खरीदारी करते समय शहर के हिसाब से भाव में अंतर हो सकता है। इसलिए ज्वेलरी खरीदने से पहले स्थानीय सर्राफा बाजार में ताजा रेट जरूर पता कर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button