नाना पाटेकर के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- ‘आपके दमदार एक्टिंग को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा’

नई दिल्लीः दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। नाना पाटेकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताया

नाना पाटेकर के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताया है। राष्ट्रपति ने एक्स हैंडल पर कहा, ‘दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से गहरा दुख हुआ है। अपनी दमदार और दिल को छू लेने वाली अदाकारी से उन्होंने इंसानी अनुभवों की एक विस्तृत श्रृंखला को जीवंत किया। उन्होंने ऐसे किरदार निभाए जिन्होंने लोगों के दिलों और दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी। समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण वंचितों के प्रति उनकी चिंता को दर्शाता था। उनका निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं”।

पीएम मोदी बोले- पाटेकर के एक्टिंग को पीढ़ियां याद रखेंगी

पीएम मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताते हुए उनके अभिनय के अंदाज़,अलग-अलग तरह के किरदार निभाने की क्षमता और हिंदी व मराठी सिनेमा में उनके योगदान की तारीफ़ की। पीएम मोदी अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, “बहुत कम अभिनेताओं में वह ज़बरदस्त अंदाज़, अनोखापन और दमदार मौजूदगी थी जो नाना पाटेकर जी में थी। उन्होंने हर किरदार में कमाल की विविधता और रचनात्मकता दिखाई और हमें ऐसे पात्र दिए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उन्हें उनकी बेबाक और साफ़-गोई वाली राय के लिए भी पसंद किया जाता था। वे अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे।

सिनेमा में नाना का बहुत बड़ा योगदान

पीएम मोदी ने कहा कि नाना पाटेकर जैसी एक्टिंग बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है। उन्होंने हर किरदार में रचनात्मकता का परिचय दिया और हमें ऐसे पात्र दिए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था। उनके जाने से एक बड़ी कमी महसूस होगी। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

अमित शाह ने भी जताया शोक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है और इसे कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। एक्स पर उनके साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता नाना पाटेकर का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पांच दशकों से अधिक समय तक अपनी स्वाभाविक अभिनय शैली और दमदार संवाद अदायगी से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। चाहे गंभीर सामाजिक मुद्दे हों या हास्य-व्यंग्य, उन्होंने जिस भी किरदार को निभाया, उसमें जान डाल दी।

अमित शाह ने कहा कि नाम फाउंडेशन के माध्यम से सूखे से प्रभावित किसान परिवारों की सेवा करना हो या सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए सीमा पर जाना, शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद भी वे अपनी जड़ों से जुड़े रहे। जब भी मैं उनसे मिला, उनकी सादगी और स्पष्टवादिता ने हमेशा मुझ पर गहरा प्रभाव डाला। ईश्वर शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ओम शांति शांति शांति।”

राहुल गांधी ने भी जताया शोक

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक जाहिर किया है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने अभिनय और किरदारों से उन्होंने भारतीय सिनेमा पर और दर्शकों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है। इस पीड़ा के समय में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिजनों, मित्रों और समर्थकों के साथ हैं।

 फडणवीस ने भी जताया शोक

वहीं, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दिग्गज अभिनेता और मेरे करीबी दोस्त नाना पाटेकर का अचानक और असमय जाना एक गहरा सदमा है। मेरा मन बहुत दुखी है। नाना जितने बड़े कलाकार थे, उतने ही अच्छे इंसान भी थे। उन्होंने मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक युग बनाया और एक सच्चे देशभक्त के तौर पर उनकी छवि दर्शकों के दिलों में बस गई। क्रांतिवीर से लेकर नटसम्राट तक उन्होंने जो शानदार और बेहतरीन अभिनय किया, उसकी कोई मिसाल नहीं है। इसलिए, एक अभिनेता के तौर पर उनका जाना एक बहुत बड़ी क्षति है।

उनकी बेबाकी और निडरता उनकी सार्वजनिक पहचान थी, लेकिन जब से मैं मुख्यमंत्री बना, मैंने उनके अंदर के संवेदनशील इंसान को भी हमेशा देखा। जब हमने ‘जलयुक्त शिवार’ अभियान शुरू किया, तो नाना खुद इसके समर्थन के लिए आगे आए। मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर उन्होंने ‘नाम फाउंडेशन’ (NAAM Foundation) बनाया और खुद खेतों में जाकर ज़मीनी स्तर पर काम किया। किसानों की मदद करनी हो या सूखे के समय सहायता का हाथ बढ़ाना हो, नाना हमेशा सबसे आगे रहते थे। अभी भी, जब हम सूखे का सामना कर रहे हैं, नाना कभी पीछे नहीं हटते, लेकिन वे अचानक हमारे बीच से चले गए। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूं और उनके परिवार व प्रशंसकों के दुख में शामिल हूं।

कई राज्यों के मुख्यमंत्री और नेताओं ने भी जताया शोक

नाना पाटेकर के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने भी शोक जताया है। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर कहा, “नाना पाटेकर देश के सबसे बेहतरीन अभिनेता थे। वे ऑफ स्क्रीन भी हीरो थे उन्होंने किसानों के लिए बहुत काम किया। उनका नाम हमेशा रौशन रहेगा। वहीं,  भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘नाना पाटेकर जैसे एक महान कलाकार थे वैसे ही महान मनुष्य थे उनकी सोच, उनका अभिनय दोनों चीजे अनमोल थी क्योंकि जिस तरह से वह अपनी भूमिका में जान डालते थे और पूरा अपना 100% देते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button