6 अक्टूबर का राशिफल: 12 राशियों में किसके लिए शुभ है आज का दिन? जानें लकी नंबर और शुभ रंग

आज 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। साथ ही एकादशी तिथि को जिन लोगों का निधन हुआ है, उनका श्राद्ध भी किया जाएगा। एकादशी तिथि आज रात 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ जातकों को कारोबार और नौकरी में लाभ के संकेत हैं, तो कुछ के लिए पारिवारिक और आध्यात्मिक जीवन में सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं।
आज साध्य योग पूरे दिन और रात पार करके कल सुबह 5 बजे तक रहेगा। वहीं अश्लेषा नक्षत्र रात 10 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इंदिरा एकादशी और पितृ स्मरण के इस विशेष दिन ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव भी राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा और आप अपने काम को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं, हालांकि साझेदारी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी और जीवनसाथी का सहयोग किसी महत्वपूर्ण काम को आसान बना सकता है।
शुभ रंग- लाल | शुभ अंक- 6
वृष राशि
वृष राशि के जातकों को आज कारोबार में अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है। व्यावसायिक संबंधों में भी सुधार होगा। निजी क्षेत्र में काम करने वालों को पदोन्नति से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। किसी व्यक्ति के साथ चल रही अनबन खत्म होने के संकेत हैं। रिश्तेदार से मुलाकात भी हो सकती है, जो भविष्य में काम आ सकती है।
शुभ रंग- पीला | शुभ अंक- 1
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपके किसी काम की आसपास के लोग प्रशंसा कर सकते हैं। वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल हो सकता है। चुनौतियों से घबराने के बजाय आप उनका मजबूती से सामना करेंगे और परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आती जाएंगी।
शुभ रंग- हरा | शुभ अंक- 3
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के निजी जीवन में चल रही परेशानियां आज सुलझ सकती हैं। मन में संतोष और शांति का भाव रहेगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले परिवार के बड़े सदस्यों की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। नवविवाहित दंपति आध्यात्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। मानसिक स्थिरता के कारण काम पर भी अच्छा ध्यान रहेगा।
शुभ रंग- गुलाबी | शुभ अंक- 9
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए आज का दिन लाभ देने वाला है। नई योजनाओं की शुरुआत भविष्य में आर्थिक लाभ का रास्ता खोल सकती है। लंबे समय से जिस सफलता का इंतजार था, वह मिलने के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई से जुड़ी योजना में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग- ग्रे | शुभ अंक- 4
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। बड़े भाई की मदद से कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। खोई हुई वस्तु वापस मिलने से खुशी होगी। कारोबार में व्यस्तता अधिक रहने के कारण परिवार को कम समय दे पाएंगे। कला और अभिनय से जुड़े लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग- मैजेंटा | शुभ अंक- 5
तुला राशि
तुला राशि वालों को आज अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और घर में मेहमान के आने से माहौल और खुशनुमा हो सकता है। घर से जुड़ा कोई अधूरा काम पूरा होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलने से प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- बैंगनी | शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आज जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। माता-पिता से मिली कोई महत्वपूर्ण सीख भविष्य में आपकी तरक्की में मदद कर सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति मिलेगी। महिलाएं काम निपटाने के बाद दोस्तों के साथ समय बिताकर प्रसन्न महसूस करेंगी।
शुभ रंग- आसमानी | शुभ अंक- 7
धनु राशि
धनु राशि वालों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। इन अवसरों का सही इस्तेमाल भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा। लंबे समय बाद परिवार से मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे मन खुश रहेगा। किसी पुरानी शारीरिक परेशानी से राहत मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों को स्थानांतरण से जुड़ी खबर मिलने के संकेत हैं।
शुभ रंग- भूरा | शुभ अंक- 2
मकर राशि
मकर राशि के लिए आज का दिन पहले की तुलना में बेहतर रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिनकी सलाह आपकी तरक्की में महत्वपूर्ण साबित होगी। दूसरों की उपेक्षा करने से बचें। घर पर बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिल सकता है और आपके काम में तेजी आएगी।
शुभ रंग- सफेद | शुभ अंक- 8
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपके कई काम समय पर पूरे हो जाएंगे और काम का दबाव कम होगा। खुद की तुलना दूसरों से करने के बजाय अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सामाजिक कार्यों में योगदान देने से मान-सम्मान बढ़ सकता है।
शुभ रंग- नीला | शुभ अंक- 7
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा और लोग आपके व्यवहार की सराहना करेंगे। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े जातक अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। खुद में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास भविष्य में लाभ देगा। प्रेम जीवन में भी खुशनुमा समय रहेगा और पार्टनर के साथ बाहर घूमने या डिनर का प्लान बन सकता है।
शुभ रंग- हरा | शुभ अंक- 9







