रायपुर में अवैध खनन पर सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक, 5 ठेकेदारों पर 2.90 करोड़ की पेनल्टी; 7 मशीनें जब्त

रायपुर :  जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मटिया गांव में अवैध पत्थर खनन के मामले में विभाग ने पांच ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 2 करोड़ 90 लाख 88 हजार 600 रुपये की पेनल्टी लगाई है।

सहायक खनिज अधिकारी उमेश कुमार भार्गव के मुताबिक, कार्रवाई की जद में धनेश अग्रहरि, अभयकांत सिन्हा, अम्मी रेड्डी, महेश प्रीतवानी और मनोज साहू आए हैं। विभागीय जांच में अवैध पत्थर उत्खनन का मामला सामने आने के बाद इन ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

7 चेन माउंटेन मशीनें जब्त

अवैध उत्खनन में इस्तेमाल की जा रही मशीनों पर भी विभाग ने कार्रवाई की है। टीम ने मौके से 7 चेन माउंटेन मशीनों को जब्त किया है। विभाग की कार्रवाई के बाद संबंधित मशीनों को कब्जे में ले लिया गया है।

खनिज विभाग ने पूरे मामले को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया है। अधिकारियों के मुताबिक, जिले में अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button