दोस्तों के साथ नदी किनारे पहुंचे थे 9 बच्चे, अचानक तेज बहाव में बह गए दो छात्र; तलाश जारी

कांकेर :  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पिकनिक मनाने पहुंचे स्कूली बच्चों के साथ नदी में हादसा हो गया। बांदे थाना क्षेत्र के ग्राम इरपानार के पास बांडे नदी में तेज बहाव की चपेट में आने से दो स्कूली छात्र बह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे 9 बच्चे छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे करका-बुज गांव के पास स्थित बांडे नदी पहुंचे थे। इसी दौरान साहिल वर्माण और अजित विश्वास नदी के तेज बहाव में बह गए।

घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों की तलाश शुरू की गई। वहीं, कांकेर से NDRF की टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

महाराष्ट्र से भी पहुंच रही रेस्क्यू टीम

हादसे की जानकारी मिलने के बाद महाराष्ट्र के कसनसूर थाने से भी रेस्क्यू टीम रवाना की गई है। इधर स्थानीय ग्रामीण भी सुबह से ही दोनों बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं। ग्रामीण जाल, डंडों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

फिलहाल दोनों छात्रों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। नदी में तेज बहाव के बीच रेस्क्यू और सर्च अभियान लगातार जारी है। प्रशासन और रेस्क्यू टीमों की ओर से दोनों छात्रों की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button