सरगुजा-कोरबा में BJP ने बदला संगठन का जिम्मा, जानिए किस नेता को कहां मिली कमान

रायपुर :  छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिला संगठन प्रभारियों और चुनाव प्रभारी की नियुक्ति करते हुए नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

जारी नियुक्ति के अनुसार गोपाल साहू को सरगुजा और कृष्णकांत चन्द्रा को कोरबा जिले का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं शिवपुरचरचा नगरपालिका के लिए रामकुमार टोप्पो को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई जिम्मेदारियों के तहत संबंधित नेता संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button