सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मौका, छत्तीसगढ़ में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के बाद अब व्याख्याता पदों पर भर्ती के लिए लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आदेश पत्र जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, व्याख्याता के इन पदों पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषयों में भर्ती की जाएगी।

ई और टी संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे पद

कुल 854 पदों में से 424 पद ई-संवर्ग के स्कूलों में, जबकि 430 पद टी-संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे। इस भर्ती के जरिए अलग-अलग विषयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

पदों की जानकारी निम्नानुसार है :-

स.क्र. नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी पदनाम विषय रिक्तियों की संख्या
1 संचालक, लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ व्याख्याता हिन्दी 120
अंग्रेजी 120
संस्कृत 120
भौतिकी 94
राजनीति शास्त्र 100
इतिहास 100
भूगोल 100
अर्थशास्त्र 100
योग 854

कर्मचारी चयन मंडल कराएगा लिखित परीक्षा

भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अभी इंतजार करना होगा। आवेदन की तिथि अलग से जारी की जाएगी।

लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी पत्र के बाद भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट हुई है। आवेदन और परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की ओर से आगे जारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button