CGPSC अभ्यर्थी ध्यान दें! फ्री मॉक इंटरव्यू के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 11 सितंबर आखिरी तारीख

रायपुर :CGPSC राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। परीक्षा के साक्षात्कार चरण की बेहतर तैयारी के लिए जिला प्रशासन रायपुर की ओर से ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत निःशुल्क मॉक इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है।

यह मॉक इंटरव्यू 12 और 13 सितंबर 2026 को नेतृत्व साधना केंद्र, फुंडहर में आयोजित होगा। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को वास्तविक साक्षात्कार का अनुभव देना और अंतिम चरण के लिए उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है।

 मिलेगा रियल इंटरव्यू जैसा अनुभव

मॉक इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों को विशेषज्ञों के सामने साक्षात्कार देने का अवसर मिलेगा। उन्हें संभावित सवालों के प्रभावी जवाब देने, व्यक्तित्व प्रस्तुतीकरण, आत्मविश्वास और संवाद कौशल को बेहतर बनाने से संबंधित जरूरी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इसके अलावा अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का आकलन कर उन्हें व्यक्तिगत फीडबैक और सुधार के सुझाव भी दिए जाएंगे। इससे अभ्यर्थी इंटरव्यू से पहले अपनी कमजोरियों को पहचानकर उनमें सुधार कर सकेंगे।

11 सितंबर तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

‘प्रोजेक्ट अनुभव’ का लाभ लेने के इच्छुक CGPSC अभ्यर्थियों को 11 सितंबर 2026 तक निर्धारित Google Sheet में अपनी आवश्यक जानकारी भरकर पंजीयन कराना होगा।

जिला प्रशासन ने राज्य सेवा परीक्षा के अभ्यर्थियों से इस पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

आयोजन या पंजीयन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी रोजगार अधिकारी केदार पटेल – 9425502970 और चंद्रेश – 7389931878 से संपर्क कर सकते हैं।

‘प्रोजेक्ट अनुभव’ का उद्देश्य

जिला प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए कई नवाचारी पहल संचालित की जा रही हैं।

‘प्रोजेक्ट अनुभव’ भी इसी दिशा में एक पहल है। इसके जरिए CGPSC अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के अंतिम और महत्वपूर्ण चरण के लिए व्यावहारिक अभ्यास, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button