7 सितंबर राशिफल: अजा एकादशी पर बन रहे शुभ योग, 5 राशियों को धन लाभ के संकेत; पढ़ें आज का राशिफल

आज 7 सितंबर 2026, सोमवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज अजा एकादशी व्रत रखा जा रहा है। एकादशी तिथि शाम 5 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। वहीं देर रात 3 बजकर 38 मिनट तक वरियान योग रहेगा और शाम 6 बजकर 14 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।

ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि दोपहर 1 बजकर 34 मिनट पर बुध कन्या राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों और नक्षत्रों की इस स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। किसी राशि के जातकों को धन लाभ और करियर में सफलता मिल सकती है, तो कुछ लोगों को खर्च और खानपान को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार 7 सितंबर 2026 का राशिफल, साथ ही जानिए आज का शुभ रंग और लकी नंबर।

♈ मेष राशि

आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। परिवार में सौहार्द और आपसी समझ बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। धन लाभ के नए अवसर मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और आपसी लगाव बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग- नारंगी | शुभ अंक- 4

♉ वृष राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। किसी रिश्तेदार को दिए गए पैसे वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के योग हैं। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ रंग- पीला | शुभ अंक- 1

♊ मिथुन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता के लिए थोड़ी और मेहनत करनी होगी। ऑफिस में फोन का अनावश्यक इस्तेमाल आपकी छवि प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहेगा। नया कारोबार शुरू करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों के पद और वेतन में बढ़ोतरी के योग हैं।

शुभ रंग- गुलाबी | शुभ अंक- 5

♋ कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, हालांकि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। विद्यार्थी अपने रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य और अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- पिच | शुभ अंक- 9

♌ सिंह राशि

आज आपको कई क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अटके हुए काम पूरे होंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार के लोग आपके किसी कार्य की तारीफ कर सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। पुराने कर्ज को चुकाने में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। निवेश की योजना बना रहे हैं तो दिन अनुकूल रह सकता है।

शुभ रंग- मैजेंटा | शुभ अंक- 6

♍ कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पहले से चल रही EMI पूरी होने से राहत मिलेगी। फैशन डिजाइनिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष लाभकारी हो सकता है। ऑनलाइन बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। पारिवारिक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। विरोधी कमजोर पड़ेंगे और समाज में आपके कार्यों के लिए सम्मान मिल सकता है।

शुभ रंग- लाल | शुभ अंक- 3

♎ तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें। आमदनी की तुलना में खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर होगा। किसी नए काम में आपकी रुचि बढ़ेगी। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। कारोबार में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक बहस या किसी की बात का जरूरत से ज्यादा जवाब देने से बचें। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में कारोबार के लिए फायदेमंद हो सकती है।

शुभ रंग- नारंगी | शुभ अंक- 8

♏ वृश्चिक राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके प्रयास सफल होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे और आप उनके साथ अपनी भावनाएं साझा कर सकते हैं। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। डिजाइनिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा | शुभ अंक- 8

♐ धनु राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। परिवार में अच्छा तालमेल बना रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। क्लाइंट के साथ वीडियो कॉल के जरिए महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। कंप्यूटर से संबंधित सामान खरीदने के लिए दिन शुभ है। रिश्तेदार से कोई उपहार मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का आनंद लेंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में अधिक लगेगा।

शुभ रंग- हरा | शुभ अंक- 9

♑ मकर राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक अनबन खत्म हो सकती है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। परिवार के साथ नए वाहन की खरीदारी को लेकर चर्चा हो सकती है। स्टेशनरी कारोबारियों को अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के बड़े अधिकारियों से संपर्क बढ़ेंगे। घर के बुजुर्गों की सेहत और दवाइयों का ध्यान रखें। माता-पिता से स्नेह मिलेगा। घर में छोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

शुभ रंग- मैरुन | शुभ अंक- 4

♒ कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों से मिली सलाह आपके भविष्य में काफी काम आएगी। लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। खुद को फिट रखने के लिए व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। कारोबार अच्छा चलेगा और नए काम की शुरुआत का विचार बन सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को जल्द अच्छी खबर मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में बातचीत बढ़ेगी। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

शुभ रंग- लाल | शुभ अंक- 1

♓ मीन राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी खास मेहमान के स्वागत में व्यस्त रहेंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बिजली कारोबार से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। करियर की नई शुरुआत करने वालों के लिए दिन शुभ है। पूरे दिन ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। बेवजह की बातों को लेकर ज्यादा सोचने से बचें। बच्चों के किसी जरूरतमंद की मदद करने पर आपको उन पर गर्व महसूस होगा।

शुभ रंग- गुलाबी | शुभ अंक- 3

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button