बलौदाबाजार में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, दूध देने निकले 65 वर्षीय केजराम पर धारदार हथियार से हमला; इलाके में सनसनी

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के भाटापारा-बलौदाबाजार जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम खैंदा और मुड़ियाडीह के बीच सड़क पर 65 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दूध देने जाते समय हुई हत्या

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान केजराम ध्रुव, पिता ढेलसिंह ध्रुव (65 वर्ष), निवासी ग्राम मुड़ियाडीह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि केजराम मंगलवार शाम करीब 5 बजे घर से दूध देने के लिए ग्राम गैंदा गया था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button