Independence Day से पहले दिल्ली में बड़ी साजिश की धमकी? हाई कोर्ट समेत 6 स्थानों पर बम ब्लास्ट का ई-मेल

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले हाई कोर्ट समेत राजधानी की छह जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है। दिल्ली हाई कोर्ट को ई-मेल के जरिए धमकी मिली, जिसके बाद वहां मानक सुरक्षा प्रक्रिया लागू कर दी गई। बम निरोधक दस्तों ने हाई कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।ई-मेल में दिल्ली को खालिस्तान बनाने की बात लिखी गई है और दिल्ली हाई कोर्ट के साथ-साथ जिला अदालतों, लाल किले और ट्रेन को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

क्या क्या लिखा है मेल में
ई-मेल में उपर विषय में “BOMB Blast Delhi High Court @ 2:11PM” लिखा है। ई-मेल में यह दावा किया गया है कि 15 अगस्त को धमाका होगा। साथ ही लिखा गया है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने सिखों से जुड़े मामलों में न्याय नहीं किया है। ई-मेल में दिल्ली हाई कोर्ट का नाम लिखकर कहा गया है कि अदालत में सिखों के खिलाफ चल रहे मामलों और 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में न्याय नहीं मिला। ई-मेल में इसी को हमले की वजह बताने की कोशिश की गई है।

हाई कोर्ट के साथ ही जिला अदालतों का भी नाम
ई-मेल में लाल किले का भी जिक्र है। इसमें कहा गया है कि लाल किले पर निशाना होगा। ई-मेल में खाकी वर्दी पहने लोगों का भी जिक्र किया गया है और दावा किया गया है कि ऐसे लोग धमाके को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। धमकी देने वाले ने केवल दिल्ली हाई कोर्ट का जिक्र नहीं किया है। ई-मेल में दिल्ली की जिला अदालतों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। ई-मेल में आरोप लगाया गया है कि जिला अदालतों ने भी सिखों से जुड़े मामलों में न्याय नहीं किया और इसी वजह से वहां भी हमला करने की धमकी दी गई है। ई-मेल में दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेन और मेट्रो का भी जिक्र दिखाई दे रहा है। इसमें दावा किया गया है कि खालिस्तान समर्थक लोग दिल्ली पहुंच चुके हैं और ट्रेन को निशाना बनाने की बात कही गई है।

इन छह जगहों को बम से उड़ाने की धमकी

  • जाम नगर हाउस
  • दिल्ली हाई कोर्ट
  • झंडेवालान बिल्डिंग FLATED
  • mb साकेत ऑफिस DM दफ्तर
  • टर्मिनल 3 IGI
  • SDM दफ्तर दिल्ली कैंट।

सभी कॉल पर फायर गाड़ियां मौके पर हैं, अब तक की जांच में हालांकि अबतक कुछ मिला नही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button