हरियाली तीज पर कपूर और 7 लौंग का उपाय, दांपत्य जीवन में सुख-शांति के लिए ऐसे करें पूजा

हरियाली तीज का पर्व पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम, सुख और आपसी सामंजस्य की कामना से जुड़ा माना जाता है। अगर पति-पत्नी के बीच किसी वजह से मनमुटाव या तनाव चल रहा है, तो हरियाली तीज पर एक विशेष उपाय करने की मान्यता है। तो चलिए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में, जिससे पति-पत्नी के बीच की दूरियां कम होने और प्यार व आपसी तालमेल बढ़ने की मान्यता है।
हरियाली तीज का महत्व
सनातन धर्म में हरियाली तीज का विशेष धार्मिक महत्व है। यह पर्व मां पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। हरियाली तीज का व्रत रखने और विधि-विधान से आराधना से वैवाहिक जीवन सुखी रहने की मान्यता है। वहीं, कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने और शादी में आने वाली अड़चनों को दूर करने की कामना से यह व्रत करती हैं। यह पर्व खासतौर पर उत्तर और पश्चिम भारत में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार हरियाली तीज 15 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी।
दांपत्य जीवन के लिए उपाय
कई बार बिना वजह ही पति-पत्नी के बीच अचानक मनमुटाव, गलतफहमियां और तनाव बढ़ने लगता है। ऐसे में हरियाली तीज के दिन किए जाने वाले इस उपाय को दांपत्य जीवन में प्यार बनाए रखने में लाभकारी बताया है।
कपूर और लौंग का उपाय
हरियाली तीज के दिन सूर्यास्त के समय भीमसेनी कपूर का एक टुकड़ा लें और उसे शिव जी के सामने रख दें। इसके बाद 7 साबुत लौंग लें। ध्यान रखें कि लौंग के फूल खंडित न हों। सातों लौंग को दाहिने हाथ में लेकर महादेव और मां पार्वती से दांपत्य जीवन में प्रेम, आपसी समझ, सुख और शांति की कामना करें।
मंत्र का करें जाप
इसके साथ ॐ नमः शिवाय मंत्र का 11 माला जाप करें। मंत्र जाप पूरा होने के बाद सातों लौंग को भीमसेनी कपूर के ऊपर रखकर उसे प्रज्वलित कर दें।
नकारात्मकता होगी दूर
कपूर और लौंग के धुआं पूरे घर में दिखाने से वातावरण की नकारात्मकता दूर होती है। कपूर पूरी तरह बुझ जाने के बाद थोड़ा जल हाथ में लेकर उसे दीपक की ओर घुमाएं और फिर जल को जमीन पर अर्पित कर दें। अंत में महादेव से परिवार के सुख शांति और दांपत्य जीवन में प्रेम बनाए रखने की प्रार्थना करें। इसके बाद पांच बार ॐ नमः शिवाय का जाप करें।







