लोकसभा में फिर नहीं चली कार्यवाही! विपक्षी सांसदों की नारेबाजी से मचा हंगामा, सदन मंगलवार तक स्थगित

ई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र में सोमवार को विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसद विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी करते हुए सदन के बीचोंबीच पहुंच गए, जिसके कारण कार्यवाही बाधित हुई।

हंगामे के बीच लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार से संबंधित विधेयक पारित किया गया। सरकार ने विधेयक को न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। विपक्ष ने विधेयक को लेकर सरकार पर सवाल उठाए और चर्चा की मांग की। लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी और अंततः इसे मंगलवार तक स्थगित कर दिया गया।

इससे पहले छात्रों के साथ पुलिस कार्रवाई तथा चढ़ावा चोरी सहित कई मुद्दों पर विपक्षी दलों के सांसदों ने सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। विपक्षी सांसदों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विरोध जताया। तख्तियों पर गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर भी थी, जिन पर संसद में उनकी अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई थी। प्रदर्शनकारियों में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल तथा प्रियंका गांधी वाड्रा शाहिद कांग्रेस के अन्य कई सांसद शामिल थे। संसद भवन परिसर में कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, समाजवादी पार्टी तथा शिवसेना उद्धव गुट के साथ ही कई अन्य दलों के के सांसद भी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button