हरियाली तीज पर बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें व्रत का सही समय और अखंड सौभाग्य पाने के उपाय

हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। सुहागिनों के लिए यह त्यौहार अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला उपवास रखकर माता गौरी और भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करती हैं। इस साल हरियाली तीज पर 3 योग का संयोग बन रहा है, जो कि धार्मिक दृष्टि से बहुत ही शुभ और फलदायी माना जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि इस योग और पूजा मुहूर्त के बारे में।

हरियाली तीज 2026 डेट
पंचाग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 14 अगस्त को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। तृतीया तिथि का समापन 15 अगस्त को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, हरियाली तीज 15 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी।

हरियाली तीज 2026 शुभ योग
इस साल हरियाली तीज पर 3 शुभ योग का निर्माण हो रहा है। हरियाली तीज के दिन शिव योग, सिद्ध योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। ज्योतिषी दृष्टि से ये तीनों योग अत्यंत ही शुभ माने जाते हैं। 15 अगस्त को पूरा दिन पूरी रात पार कर के 16 अगस्त को सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। रवि योग सुबह में 6 बजकर 19 मिनट से 16 अगस्त को 03 बजकर 25 ए एम तक रहेगा। हरियाली तीज के दिन शिव योग 07:09 ए एम तक रहेगा।

हरियाली तीज व्रत 2026 शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:50 ए एम से 05:35 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या- 05:12 ए एम से 06:19 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:17 पी एम से 01:08 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:51 पी एम से 03:42 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 07:06 पी एम से 07:29 पी एम

हरियाली तीज व्रत का महत्व

हरियाली तीज के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है। ये दिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं 6 श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इसके साथ ही झूला झूलती हैं और सावन के प्यारे लोकगीत गाती हैं। कई जगहों पर कुंवारी लड़कियां भी इस व्रत को करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि जो भी अविवाहित लड़कियां हरियाली तीज के दिन निर्जला उपवास करती हैं मनचाहा जीवनसाथी का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही हरियाली तीज का व्रत रखने से शादी में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button