आज के सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें पूरा राशिफल और अपनाएं ये खास उपाय

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। आज वरुथिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। आज शाम 5 बजकर 17 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 4 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 13 अप्रैल 2026 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपने कामों को बहुत सावधानी और कुशलता से करेंगे। संतान की ओर से चिंता दूर होगी। आज की गई मेहनत का निकट भविष्य में बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। आपका काम समय से पूरा ना होने के कारण आपको थोड़ी समस्या होगी। आज अपनी कार्य योजनाओं में नए बदलाव करने की सोचेंगे। कारोबार में शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बना बनायेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाये रखना चाहिए। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 1
वृष राशि:
आज आपका दिन खास रहेगा। सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढ़िया है। कार्यक्षेत्र में आप स्वयं को उर्जावान महसूस करेंगे। शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। साथ ही मेडिकल या कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द ही अपनी मेहनत का फल मिलेगा। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर आपको अपने भाई-बहनों से भी मदद अवश्य मिलेगी।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 6
मिथुन राशि:
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। किसी तरह की नई प्लानिंग को लेकर आप बड़ा फैसला कर सकते हैं। संतान की ओर से भी आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। दफ्तर में उलझा हुआ मामला सुलझ सकता है। ऑफिस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है राजनीतिक कामों में हाथ आजमा रहे लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी, जिससे परिवार के सदस्य खुशी से झूम उठेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि:
आज किसी काम के लिए आपके मन में नया विचार आएगा। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने के कारण आज आप व्यस्त रहेंगे। संतान की नौकरी से संबंधित किसी समस्या को लेकर आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको गिले-शिकवे दूर करने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको मनपसंद काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिए आपको अच्छी डील मिल सकती है। पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 7
सिंह राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी ऑफिस के काम को जल्दबाजी में करने से आपको बचना चाहिए और सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। आपको पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। इससे आपको काफी फायदा होगा।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 8
कन्या राशि:
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कामकाज के मामले में परिस्थिति अच्छी रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्तों की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे आप पर गर्व महसूस करेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स भी आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के मामले में आपकी मेहनत सफल रहेगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
तुला राशि:
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किस से भी बात करते समय अपना स्वभाव विनम्र रखेंगे , इससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस राशि के बिल्डर्स को किसी नये प्रोजेक्ट से लाभ हो सकता है। आप थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं और थकान को खुद पर हावी नहीं होने दें। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा कर लेना चाहिए। रूके हुए काम पूरे होंगे साथ ही आपका सामाजिक रुतबा बढ़ेगा। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की और खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि:
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कठोर परिश्रम से अवश्य ही आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे सकते हैं। किसी जरुरी काम में आपको सफलता मिल सकती है। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए जो भी काम करना चाहते है उसमें आपको लाभ की प्राप्ति हो होगी। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज किसी भी स्थिति में घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको हल मिल जायेगा। आज परिवार में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिल जायेगा। आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे और उसको कुछ आवश्यकता की चीजें भी गिफ्ट करेंगे, आपको ख़ुशी होगी। लवमेट के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। साथ में बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 8
धनु राशि:
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका बढ़ा हुआ मनोबल आपको किसी जरूरी काम में सफलता दिलायेगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे तो आपको समस्या होगी लेकिन आप समय रहते इस को संभाल लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि गिरावट चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। आप अपने कार्यों में सफल रहेंगे। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। बास की तारीफ से कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 4
मकर राशि:
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। यदि आज आप कुछ सामाजिक मामलों में हाथ बढ़ाएंगे, तो आपका मान-सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। इस राशि के छात्रों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। बच्चों द्वारा शुभ समाचार मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। साथ ही पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा का भी समाधान निकलेगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपकी तारीफ कर सकते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से आज आपका दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि:
आज का आपके लिए दिन फेवरेबल रहेगा। साथ ही कारोबार में आपको अच्छा धन लाभ होगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बेहतर होगी। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। नवविवाहिता लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी दिनचर्या और खान-पान को संयमित ही रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 1
मीन राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज आप माता की पसंद की चीज गिफ्ट करेंगे आपके माता जी को भी खुशी होगी। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातों पर ध्यान अवश्य देना होगा। परिवार में किसी विशेष कार्य को लेकर आपसी वार्तालाप होगा। आपके निर्णय को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। किसी अधूरे काम में हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए आपको नया मौका मिल सकता है। इस राशि के छात्र अगर अच्छे तरह से योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के नये रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार आगे बढ़ाने के लिए नया प्लान बनाएंगे।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 9







