खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट: दो की मौत, नेता की बची जान, जांच में जुटी पुलिस

पेशावर: इस वक्त की बड़ी खबर पाकिस्तान से सामने आ रही है। यहां खैबर पख्तूनख्वा इलाके में शनिवार को हुए जोरदार धमाके में दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस धमाके में एक स्थानीय नेता बाल-बाल बच गए। वहीं दो अन्य लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि यह धमाका किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। वहीं अभी तक किसी अन्य संगठन ने भी इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।

धमाके में दो लोगों की हुई मौत
पुलिस ने बताया कि शनिवार को उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में जोरदार धमाका हुआ था। इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में हुआ। यहां सलारजई तहसील की ताली बांध के पास एक धमाके में दो लोगों की मौत हुई। पुलिस के मुताबिक, मारे गए लोगों की पहचान बाजौर जिले के रहने वाले सुलेमान कारी और गुलाम के तौर पर हुई है।

बाल-बाल बचे स्थानीय नेता
पुलिस ने बताया कि धमाके में दोनों लोगों की मौत हो गई और उनके शवों को खार अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, एक स्थानीय नेता धमाके में बाल-बाल बच गया। पुलिस ने बताया कि इस धमाके के मामले में आगे की जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।

लगातार हो रहे हमले
बता दें कि उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पिछले कुछ सालों से लगातार अशांति का सामना कर रहा है। इसकी वजह यहां उग्रवादी हिंसा, अफगानिस्तान से लड़ाकों की सीमा-पार आवाजाही और बार-बार होने वाले सैन्य अभियान हैं। पाकिस्तान की संघीय सरकार का आरोप है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ ने नवंबर 2022 में संघर्ष-विराम समझौता खत्म होने के बाद अफगानिस्तान से सटे प्रांतों में आतंकी हमले किए हैं।

15 जवानों की मौत
वहीं इससे पहले 24 जुलाई को भी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ही आत्मघाती हमले में सेना के कई जवान मारे गए थे। जानकारी के मुताबिक यहां बन्नू जिले में यह आत्मघाती हमला किया गया था। हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी सुरक्षा चौकी से टकरा दी थी, जिससे 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। 15 मृतकों में 12 सैनिक, 2 पुलिसकर्मी और वन विभाग का एक पूर्व सरकारी अधिकारी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button