श्रावण मास 2026: कब से कब तक रहेगा सावन? यहां देखें सोमवार व्रत की पूरी लिस्ट

भगवान शिव का सबसे प्रिय माह सावन जल्द ही आरंभ होने वाला है। महादेव के भक्तों को इस महीने का इंतजार बड़ी बेसब्री के साथ रहता है। सावन का पूरा मास भोलेनाथ की भक्ति के लिए अति उत्तम माना जाता है। इस शुभ माह में भक्तगण शिव जी की उपासना और व्रत करने के साथ ही कांवड़ यात्रा भी निकालते हैं। सावन माह को श्रावण मास के नाम से भी जाना जाता है। वहीं आपको बता दें कि सावन मास के दौरान पड़ने वाले सभी सोमवार व्रत के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं। सावन सोमवार व्रत करने से भक्तों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। अनेक भक्त सावन महीने के प्रथम सोमवार से सोलह सोमवार या सोलह सोमवारी उपवास भी करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस साल सावन माह कब से शुरू हो रहा है और पहला सोमवार का व्रत किस तारीख को पड़ रहा है।

सावन माह 2026 कब से शुरू होगा?

इस साल भगवान शिव का प्रिय माह सावन 30 जुलाई 2026 से आरंभ होगा। सावन का पूरा महीना भोलेनाथ की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस माह में शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इतना ही नहीं हर साल सावन में भारी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर प्रसिद्ध शिव मंदिरों में पहुंचकर महादेव का जलाभिषेक करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि  कांवड़ ले जाने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। इसके साथ ही हर दुख-पीड़ा, रोग और परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। बता दें कि सावन का पवित्र महीना का समापन 28 अगस्त को होगा।

सावन 2026 का पहला सोमवार को व्रत कब रखा जाएगा?

सावन माह में आने वाले सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत रखने से भक्तों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा बरसती है। इस साल सावन का पहला सोमवार का व्रत 3 अगस्त 2026 को रखा जाएगा। सावन सोमवार को सोमवारी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। सावन सोमवार के दिन व्रत करने के साथ ही रुद्राभिषेक करने का भी विधान है। ऐसा करने से व्यक्ति पर भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है।

सावन 2026 सोमवार व्रत की तारीखें

पहला सावन सोमवार व्रत- 3 अगस्त 2026

दूसरा सावन सोमवार व्रत- 10 अगस्त 2026

तीसरा सावन सोमवार व्रत- 17 अगस्त 2026

चौथा सावन सोमवार व्रत- 24 अगस्त 2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button