उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 2 से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

रायपुर :  राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंद्री स्थित 3D फैक्ट्री में मंगलवार को हुए भीषण विस्फोट से बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 2 से 3 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।

धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है।

हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था।

फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और प्रशासन की ओर से मृतकों एवं घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button