ट्रैक्टर बना काल! धमतरी में 5 साल की मासूम की दर्दनाक मौत

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से शनिवार को हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई. खेलते-खेलते 5 साल की मासूम ट्रैक्टर की चपेट में आ गई. हादसे में मासूम दीक्षा साहू की मौत हो गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना कुरूद थाना क्षेत्र के चारभाटा की है.

जानकारी के मुताबिक, मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी. इस दौरान वह पास से गुजर रहे ट्रैक्टर में लगे केजव्हील में फंस गई. दर्दनाक हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं परिजनों में मातम पसर गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button