8 जुलाई को होगी साय कैबिनेट की बैठक

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 8 जुलाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। बैठक में प्रदेश से जुड़े कई अहम प्रस्तावों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं, खरीफ सीजन 2026 को लेकर राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। अब किसानों को खरीफ 2025 के बराबर ही यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही पहले लागू 80 प्रतिशत वितरण सीमा को समाप्त कर दिया गया है, ताकि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक मिल सके।

8 जुलाई को होगी साय कैबिनेट की बैठक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में कृषि, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। बैठक में विभागीय प्रस्तुतियों के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लगने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button