बिलासपुर में गौवंश के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य का मामला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

तखतपुर:  बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसमें गौवंश के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 27 जून की देर रात वार्ड क्रमांक 5 स्थित टोनही डबरी तालाब के सामने की बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी उपेन्द्र सिंह उर्फ सोनू ठाकुर को हिरासत में लिया।

शिकायतकर्ता शैलेन्द्र निर्मलकर की रिपोर्ट के आधार पर थाना तखतपुर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने प्राथमिक जांच, साक्ष्य संकलन और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

घटना की सूचना फैलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाना तखतपुर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए सख्त कार्रवाई की अपील की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और सभी तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। जल्द ही विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button