वेनेजुएला में भूकंप का तांडव: 32 की मौत, 700 घायल; पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक

काराकास :वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आए भूकंप के जोरदार झटकों ने भयंकर तबाही मचाई है। इस विनाशकारी भूकंप में अब तक 32 लोगों के मौत और 700 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

पीएम मोदी ने वेनेजुएला में आए भूकंप पर दुःख जताते हुए कहा कि वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप से हुई तबाही से बहुत दुख हुआ है। भारत के लोगों की तरफ से मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति, और खासकर उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।

हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

ट्रंप ने भी किया मदद का वादा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के तुरंत बाद अमेरिकी मदद की पेशकश की। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, “वेनेजुएला में शक्तिशाली भूकंप का झटका आया है। इससे बहुत बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं।

अमेरिका मदद के लिए तैयार और इच्छुक है। मैंने अपनी सरकार की सभी एजेंसियों को तेजी से काम करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। हम अपने नए और महान दोस्तों के साथ खड़े रहेंगे। शुरुआती रिपोर्ट अच्छी नहीं हैं।

अमेरिका ने शुरू किया मदद का काम
अमेरिका ने वेनेजुएला के लिए आपातकालीन मदद जुटाना शुरू कर दिया है। विदेशी सहायता के लिए अंडर सेक्रेटरी जेरेमी लेविन ने कहा “वेनेजुएला के लोगों तक जरूरी मदद पहुंचाने और उसका तालमेल बिठाने के लिए पहले ही एक आपदा सहायता टीम और टास्क फोर्स को काम पर लगा दिया है।

वेनेजुएला की अंतरिम सरकार में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर, अमेरिका इस दुखद प्राकृतिक आपदा के बाद शुरुआती अहम दिनों में खोज और बचाव दल, चिकित्सा और मानवीय सहायता का सामान और अन्य संसाधन भेजेगा।”

एक के बाद एक 20 से अधिक झटके

बता दें कि वेनेजुएला में एक के बाद एक भूकंप के दो शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। एक मिनट के अंतराल में आए 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। भूकंप के झटकों से दहशत में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद 20 से अधिक झटके महसूस किए गए।

वेनेजुएला के अधिकारियों बहुत कम हताहतों की दी जानकारी
बता दें कि भूकंप के दो तगड़े झटकों के 5 घंटे बीत जाने के बाद भी वेनेजुएला के अधिकारियों ने हताहतों के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने टीवी पर दिए भाषण में मौतों की पुष्टि तो की, लेकिन मरने वालों की आधिकारिक संख्या नहीं बताई। सरकारी मीडिया ने भी तबाही के पैमाने के बारे में सीमित जानकारी दी है।यू.एस. जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, काराकस से लगभग 160 किलोमीटर (100 मील) पश्चिम में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया और एक मिनट से भी कम समय बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया।
USGS ने प्रॉम्प्ट असेसमेंट ऑफ ग्लोबल अर्थक्वेक रिस्पॉन्स (PAGER) सिस्टम का इस्तेमाल करके मरने वालों की संभावित संख्या 10,000 से 1,00,000 के बीच होने का अनुमान लगाया।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैन डिएगो के जियोफिजिसिस्ट वाशन राइट ने अल जजीरा को बताया कि PAGER संभावित असर का अनुमान लगाने के लिए भूकंप की तीव्रता, गहराई, जगह, आबादी का घनत्व, भूकंप का पुराना डेटा और इमारतों की जानकारी जैसे कारकों का तेजी से विश्लेषण करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button