सुकमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिला कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) में हुई चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार

सुकमा :  पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण IPS के कुशल निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा  अभिषेक वर्मा व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुकमा परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में, थाना सिटी कोतवाली सुकमा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) में हुई लाखों की चोरी के मामले का महज कुछ ही दिनों के भीतर पर्दाफाश कर दिया गया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना में शामिल दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है।दिनांक 16.06.2026 को प्रार्थी शेख सजार (पिता स्व. शेख इस्माईल, उम्र 53 वर्ष, निवासी पटनमपारा सुकमा) ने थाना सुकमा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत एवं कथन के अनुसार, सर्किट हाउस के सामने स्थित राजीव भवन (जिला कांग्रेस कार्यालय) में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर भवन के अंदर से भारी मात्रा में इलेक्ट्रिक्स का सामान—जिसमें 30 नग ट्यूबलाइट, 1 नग पंखा, 8 नग इलेक्ट्रिक बोर्ड और भवन के इलेक्ट्रिक वायर एवं 02 नग AC (कुल कीमती लगभग 107,000 रुपये)—चोरी कर लिया गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुकमा में अपराध क्रमांक 42/2026, धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सुकमा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी इसी बीच मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर, पुलिस ने संदेही सुकमा सम्राटनगर निवासी मोहम्मद अशवाक को हिरासत में लिया। गवाहों के समक्ष की गई कड़ाई से पूछताछ में उसने अपने रिश्ते के भतीजे नाहिद खान के साथ मिलकर इस चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद दूसरे आरोपी नाहिद खान को भी तत्काल घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button