युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सशक्त समाज निर्माण का दिया गया संदेश

बेमेतरा:  रेवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, ढोलिया (बेमेतरा) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत नशा मक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। उपस्थित विद्यार्थियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में भी बाधक बनता है। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर सकारात्मक सोच, अनुशासित जीवन एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं प्राध्यापकों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। शपथ के माध्यम से उपस्थित जनों ने नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति जनजागरण फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि युवा वर्ग देश की सबसे बड़ी शक्ति है और यदि युवा नशामुक्त रहेंगे तो समाज और राष्ट्र दोनों सशक्त बनेंगे। विद्यार्थियों को खेल, शिक्षा, योग, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

महाविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संचालित इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के साथ-साथ स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button