रायपुर को मिला नया जिला शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग में व्यापक प्रशासनिक बदलाव

रायपुर : राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। कई जिलों के डीईओ-बीईओ को इधर से उधर किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक एम. जी. सतीश कुमार को रायपुर के डीईओ बनाए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार बीएल देवांगन प्रभारी उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद बनाया गया है। वहीं रायपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय को प्रभारी उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर विजय कुमार तांडे को सक्ती भेजा गया है, जबकि रामेश्वर जायसवाल को बिलासपुर डीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह संदीप शर्मा को बलौदाबाजार-भाटापारा, श्यामानंद साहू को रायगढ़, राजेश चंद्राकर को गरियाबंद, मधुलिका तिवारी को धमतरी और अभय जायसवाल को बेमेतरा का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। बीजापुर जिले में भी बदलाव करते हुए राजेश कुमार पांडेय को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है, जबकि महेंद्र नाथ पांडे को नारायणपुर जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
देखें लिस्ट –











