मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से लटोरी तहसील में स्थापित हुआ वाटर फिल्टर

रायपुर, 10 जून 2026 : प्रदेश में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले के लटोरी तहसील परिसर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वाटर फिल्टर स्थापित किया गया है। इस पहल से तहसील कार्यालय आने वाले ग्रामीणों, किसानों तथा आमजनों को गर्मी के मौसम में स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

मंत्री राजवाड़े ने क्षेत्रवासियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तहसील परिसर में पेयजल सुविधा सुदृढ़ करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत स्थापित किए गए वाटर फिल्टर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में तहसील पहुंचने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। इससे न केवल पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, बल्कि आमजन को स्वच्छ जल प्राप्त होने से स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी मिलेंगे।

इस अवसर पर तहसीलदार सुरेंद्र पैकरा ने मंत्री राजवाड़े के जनहितैषी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि तहसील परिसर में वाटर फिल्टर की स्थापना से आने वाले सैकड़ों लोगों को प्रतिदिन शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधि संगठनों के पदाधिकारियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button