जनता की आवाज बने DIG रामकृष्ण साहू, शिकायतों के निराकरण का दिलाया भरोसा

बेमेतरा, 09 जून 2026 :- पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) द्वारा आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं की जनसुनवाई की गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं प्रस्तुत की।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए डीआईजी ने संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि विस्तृत जांच की आवश्यकता वाले प्रकरणों को विधिवत शिकायत के रूप में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, स्टेनो संतोष सोनवानी, निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, प्रधान आरक्षक ऐश्वर्या सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button