चैंपियंस लीग के फाइनल में PSG की जीत के बाद पेरिस में जबरदस्त हंगामा, फैंस ने खूब की तोड़फोड़; 45 लोग अरेस्ट

 फुटबॉल मैच के बाद फ्रांस के पेरिस में जबरदस्त हंगामा हुआ। जीत के बाद पेरिस में हुए PSG समर्थकों के जश्न में जबरदस्त बवाल देखने को मिला। फैंस ने दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की। तोड़फोड़ की इस घटना के मामले में पुलिस ने 45 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। पीएसजी के आर्सेनल को फुटबॉल मैच में हराने के बाद पेरिस में ये हंगामा हुआ है।

पुलिस से PSG टीम के समर्थकों की झड़प

बता दें कि फ्रांस में बीते शनिवार को पुस्कास एरिना में खेले गए चैंपियंस लीग के फाइनल मुकाबले में पेरिस सेंट-जर्मेन यानी PSG की जीत के बाद पेरिस की सड़कों पर PSG समर्थकों की पुलिस से झड़प हो गई, जिसके बाद पेरिस पुलिस ने दर्जनों उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया।

शांति बनाए रखने के लिए पहले से 22 हजार पुलिसकर्मी थे तैनात

जान लें कि PSG की जीत के दौरान हुए हंगामे के बाद, इस मैच के लिए पूरे फ्रांस में करीब 22 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, जिनमें से सिर्फ 8 हजार तो पेरिस में थे। फिलहाल, शांति कायम करने के लिए पेरिस की ट्राम लाइनों को रोक दिया गया है, कई मेट्रो स्टेशन बंद हैं और कुछ जगहों पर बस सेवा भी ठप कर दी गई है।

जश्न मनाने चैंप्स-एलिसी एवेन्यू पर इकट्ठा हो गए थे 20 हजार लोग

पेरिस पुलिस के मुताबिक, 79 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से 45 को अरेस्ट कर लिया गया है। हंगामे के दौरान, 6 गाड़ियां और दो व्यवसाय क्षतिग्रस्त हुए। उपद्रव में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया। दरअसल, पेनल्टी शूटआउट में मिली रोमांचक जीत का जश्न मनाते हुए, करीब 20 हजार लोग शहर के प्रतिष्ठित चैंप्स-एलिसी एवेन्यू पर इकट्ठा हो गए थे।

बुडापेस्ट में जोर-शोर से मना PSG की जीत का जश्न

पुलिस ने शनिवार को 2 दर्जन फ्लेयर्स और लगभग 100 पटाखे सीज किए, जबकि चैंप्स-एलिसी एवेन्यू के पास एक बस स्टॉप को तोड़ दिया गया। लेकिन बुडापेस्ट में PSG टीम की जीत के बाद पूरे पेरिस में आतिशबाजी की गूंज सुनाई दी।

डेस प्रिंसेस स्टेडियम के पास बेकरी-रेस्तरां में तोड़फोड़

पेरिस पुलिस ने बताया, ‘पीएसजी के पार्क डेस प्रिंसेस स्टेडियम के करीब एक बेकरी और एक रेस्तरां में तोड़फोड़ हुई है, जहां मैच देखने के लिए हजारों लोग अंदर इकट्ठा हुए थे। इस दौरान, 4-5 हजार लोग बाहर मंडरा रहे थे और उन्होंने पुलिस अफसरों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

उपद्रवियों ने किराए की साइकिलों से बनाया बैरिकेड

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘लगभग 150 लोगों ने स्टेडियम के एक गेट से अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पीछे धकेल दिया। कुछ लोगों ने किराए की साइकिलों से बैरिकेड बनाने की भी प्रयास किया, जिसे पुलिस ने हटा दिया है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button