विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी पर कांग्रेस का हमला, सुशील शुक्ला बोले- BJP राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त

रायपुर :भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ हुई ठगी मामले में कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए. साथ ही राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं के दिन सही नहीं चल रहे हैं. राज्य में बीजेपी सरकार का खौफ खत्म हो गया है. नितिन नवीन के पीए के नाम पर ठगी की गई. प्रदेश में भाजपा राज में रसूखदारों से पैसे उगाही का खेल चल रहा है. कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है.

सुशील शुक्ला ने कहा कि बीते दिनों पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ लूट हुई थी, अब बीजेपी के विधायक के साथ ठगी हो गई. ठगी भी ऐसे विधायक के साथ हुई जो अधिवक्ता और इनकम टैक्स के सलाहकार हैं. राज्य में आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि ऐसी घटनाएं हो रही हैं. सवाल उठाते हुए कहा कि जब भाजपा के दो विधायकों के साथ ऐसा हो सकता है, तो सोचने वाली बात है कि आम आदमी के साथ क्या होगा.

नेता प्रतिपक्ष महंत पर MLA पुरंदर का हमला

रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के दिए बयान से सियासत तेज है. मामले में विधायक पुरंदर मिश्रा का कहना है कि डॉ. चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष हैं. कांग्रेस के साथ मिलकर कथावाचकों पर टिप्पणी कर रहें हैं. उनसे अपील है कांग्रेस के चक्कर में न पड़े. जिस तिगड़ी में फंसे हैं, उससे ऊपर उठ कर देशहित में बात करें.

कांग्रेस को BJP नेताओं से सलाह लेने की जरूरत नहीं : सुशील शुक्ला

विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान पर पटलवार करते हुए कांग्रेस नेता सुशील शुक्ला ने कहा कि वह चरणदास महंत को सीख न दें. कांग्रेस के किसी भी नेता को बीजेपी नेताओं से सलाह लेने की जरूरत नहीं है. डॉ. महंत ने रामभद्राचार्य पर जो टिप्पणी की, वह सही है. रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक के रूप में काम कर रहे हैं.

आगे कहा कि रामचरित मानस और हनुमान चालीसा की चौपाइयों में गलतियां निकालने वाला क्या बात करेगा. रामभद्राचार्य ने शंकराचार्य और सर्वसम्प्रदाय की आलोचना की है. वे वास्तव में ना राम के हैं, ना शंकर के वे वास्तव में बीजेपी के हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button