जिला दंतेवाड़ा में डायल 112 सेवा एवं हाईवे पेट्रोलिंग का शुभारंभ

प्रारंभिक तौर पर जिले में डायल 112 सेवा का संचालन थाना दंतेवाड़ा, गीदम, बचेली एवं किरंदुल क्षेत्रांतर्गत प्रारंभ किया गया है

दंतेवाड़ा : आज दिनांक 20 मई 2026 को जिला दंतेवाड़ा में आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने हेतु डायल 112 आपातकालीन सेवा एवं हाईवे पेट्रोलिंग का शुभारंभ दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अट्टामी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विधायक चैतराम अट्टामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी एवं पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय द्वारा डायल 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह सेवा जिले के नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके माध्यम से पुलिस, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक आपात सेवाएं शीघ्रता से लोगों तक पहुंचाई जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने डायल 112 सेवा की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 112 नंबर पर कॉल कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा 24 घंटे संचालित रहेगी तथा प्रारंभिक तौर पर जिले के चार थानों के क्षेत्रांतर्गत तक भी प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करेगी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन, एसडीओपी राहुल उइके, गोविंद दीवान, नसरुल्ला सिद्दीकी, रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिन्हा, डायल 112 प्रभारी उपनिरीक्षक रूपेश नारंग सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button