दंतेवाड़ा में अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा  : दंतेवाड़ा जिले में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2.400 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार वर्मन के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राहुल उईके के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को पकड़ा।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक लाल रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से कटेकल्याण से दंतेवाड़ा की ओर गांजा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कटेकल्याण रोड स्थित पानी टंकी के पास वाहन चेकिंग शुरू की।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम निरंजन बढ़ई निवासी वार्ड क्रमांक 10 चुड़ी टिकरापारा दंतेवाड़ा बताया। पूछताछ और तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से भूरे रंग के सेलो टेप में लिपटा 2.400 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया।

बरामद गांजा की कीमत लगभग 12 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button