थाना चिल्फी क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा : जिला कबीरधाम के थाना चिल्फी क्षेत्र अंतर्गत एक युवती द्वारा अपने परिचित के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत वापस आने के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किए जाने संबंधी सूचना प्राप्त होने पर महिला थाना में प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार घटना ग्राम सरोदादादर से रानीदहरा मार्ग के बीच रास्ते में जंगल क्षेत्र में घटित होना पाई गई। सूचना मिलते ही थाना चिल्फी और महिला थाना के टीम द्वारा पीड़िता को तत्काल उपचार एवं चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराते हुए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही की गई।

जांच के दौरान पीड़िता के कथन, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

युवती द्वारा आरोपियों की पहचान संबंधी वैधानिक कार्यवाही एवं अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शेष होने के कारण वर्तमान में आरोपियों की फोटो एवं व्यक्तिगत विवरण सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं।
पुलिस द्वारा प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button