किरंदुल में एनएमडीसी की बस दुर्घटना,ड्राइवर की लापरवाही के कारण विशाल पेड़ से बस की टक्कर

किरंदुल :किरंदुल एनएमडीसी परियोजना की बस ने सोमवार रात इंडियन गैस गोदाम के पास विशाल पीपल के वृक्ष से टकराकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुर्घटना में एक कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट लगी,जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को एनएमडीसी परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज चल रहा हैं और हालत स्थिर बताई जा रही हैं।मौके पर मौजूद लोगों ने बताया हादसा रात के वक्त हुआ,वरना यह और घातक साबित हो सकता था।

वहीं ड्राइवर जोगा का मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा की ड्राइवर नशे मे था या नहीं।प्रत्यक्षदर्शियों और बस में सवार कर्मचारियों के अनुसार, ड्राइवर जोगा ऐसा लग रहा था मानो शराब के नशे में हो और लापरवाही से बस चला रहा था।उसकी ड्राइविंग देखकर कुछ कर्मचारी तो एनएमडीसी चेक पोस्ट पर ही बस से उतर गए।बस दूसरी पाली के कर्मचारियों को माइनिंग क्षेत्र से किरंदुल लौटा रही थी और गांधीनगर की ओर जा रही थी। बस में उस वक्त 6-7 लोग सवार थे।

सूत्रों के मुताबिक, जोगा ने बीते 15 दिनों में ही कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं कर दी हैं।कल रात की घटना उसकी लापरवाही की एक और कड़ी साबित हुई।किरंदुल से माइनिंग तक का 9 किलोमीटर का रास्ता पूरी तरह घाटी वाला, खतरनाक मोड़ों से भरा हुआ है। अगर यह हादसा उन मोड़ों पर होता, तो बस में आमतौर पर सवार 20-25 कर्मचारियों की जान पर बन आ सकती थी।जोगा जैसे ड्राइवर की वजह से NMDC के कर्मचारियों की जिंदगी हर रोज दांव पर लग रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button