रितेश देशमुख–जेनेलिया डिसूजा के बेटे का फिल्मी डेब्यू तय, फैंस में जबरदस्त उत्साह

बॉलीवुड के जाने वाले अभिनेता रितेश देशमुख इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं।इस फिल्म में उनके साथ में उनकी पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा को भी देखा जाने वाला है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है और इसको देखने के बाद में दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड भी हो गए हैं।

सबसे जरूरी बात यह है कि इस फिल्म को रितेश देशमुख नहीं डायरेक्ट किया है। इसी के अलावा खास बात यह भी है कि इस फिल्म में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के बेटे का एक्टिंग डेब्यु भी होने जा रहा है। रितेश देशमुख ने साल 2024 में ही ‘राजा शिवाजी’ फिल्म की घोषणा कर दी थी।

राहिल की एंट्री ने फैन्स को किया एक्साइटेड

रोजाना फिल्म को लेकर लगातार नए-नए अपडेट्स भी आते रहते हैं। ट्रेलर की शुरुआत में छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन का किरदार भी दिखाया गया है। लेकिन सबसे ज्यादा मजेदार बात यही है कि इस भूमिका को किसी और ने नहीं बल्कि रितेश देशमुख और जेनेलिया के 10 साल के बेटे राहिल द्वारा निभाया गया है।

इस फिल्म से राहिल का एक्टिंग डेब्यु होने जा रहा है। इसीलिए जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की फिल्म में उनके बेटे को भी फैन्स देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है। बता दे कि कपल के छोटे बेटे का नाम राहिल है और बड़े बेटे का नाम रियान है। कई बार दोनों भाई अपने माता-पिता के साथ में नजर आते हैं।

राहिल और रियान की बात करें तो दोनों का जेस्चर काफी ज्यादा सुर्खियों में बना रहता है। अगर हम जेनेलिया डीसूजा और रितेश देशमुख की फिल्म की बात करें तो इसका ट्रेलर 20 अप्रैल 2026 को रिलीज किया गया। फिल्म में कई कलाकार अहम भूमिका में भी नजर आएंगे। इसमें संजय दत्त महेश मांजरेकर, अभिषेक बच्चन, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री और फरदीन खान जैसे कलाकार भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो होने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button