बेमेतरा के विकास को रफ्तार: 97.77 करोड़ का लाभकारी बजट पारित, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

बेमेतरा : शहर के समग्र विकास को नई गति देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बेमेतरा ने गुरुवार को आयोजित सामान्य सभा में 97 करोड़ 77 लाख 24 हजार रुपये का लाभकारी बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया। नपा अध्यक्ष विजय सिन्हा द्वारा प्रस्तुत इस बजट में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। बैठक में सभी पार्षदों की मौजूदगी रही, जिससे हर प्रस्ताव पर सहमति बनती नजर आई। नगर पालिका कार्यालय में दोपहर 2 बजे शुरू हुई इस बैठक में कुल 15 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। बजट में शहर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने, सड़कों के चौड़ीकरण व मरम्मत, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और तालाबों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। परिषद का फोकस स्पष्ट रूप से बेमेतरा को व्यवस्थित और आधुनिक नगर के रूप में विकसित करने पर नजर आया।

पारित बजट में नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया गया है। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़कों के चौड़ीकरण एवं मरम्मत, तालाबों के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़े पैमाने पर राशि का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा नगर के प्रमुख मार्गों के उन्नयन और यातायात सुगमता के लिए भी योजनाएं शामिल की गई हैं।

जनकल्याण योजनाओं को मिली प्राथमिकता

बैठक में मुख्यमंत्री पेंशन योजना सहित विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई। इससे पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिलने का रास्ता साफ हुआ। साथ ही जल आवर्धन, सफाई कर्मियों की नियुक्ति एवं ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति बनाए रखने जैसे मुद्दों पर भी निर्णय लिए गए।

महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इनमें भारत माता चौक में 45 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर पट्टिका स्थापित करने, नगर को बाल विवाह मुक्त घोषित करने, तथा स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में स्विमिंग पूल निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने जैसे निर्णय शामिल हैं। इसके अलावा सब्जी मंडी के सुव्यवस्थित संचालन और तालाबों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों को भी हरी झंडी दी गई।

मत्स्य पालन व अन्य कार्यों पर भी निर्णय
नगर क्षेत्र के तालाबों को मत्स्य पालन के लिए पट्टा देने तथा विभिन्न विभागीय प्रस्तावों पर भी चर्चा कर निर्णय लिए गए। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना जताई गई है।

अध्यक्ष का बयान

नपा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि यह बजट नगर के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें आम नागरिकों की मूलभूत जरूरतों, बेहतर सुविधाओं और शहर को आधुनिक स्वरूप देने पर विशेष फोकस रखा गया है।

क्रियान्वयन पर जोर
बैठक के अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने सभी पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए पारित प्रस्तावों के शीघ्र और प्रभावी क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा लिए गए निर्णयों को धरातल पर उतारने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष अशोक शर्मा,सभापति पंचू साहू, विकास,अकीब मलकानी, नीतू कोठारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button