किरंदुल में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

किरंदुल : एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में एससी/एसटी कर्मचारी संघ द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठन के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात अंबेडकर पार्क स्थित राजगृह में भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता स्थापित करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रविन्द्र नारायण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह, महाप्रबंधक (उत्पादन) के.पी. सिंह, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तनवीर जावेद, श्रमिक संगठन इंटक के सचिव ए.के. सिंह, खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष देवरायलू भी मंच पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश संधु (सचिव), राघवेलु (महाप्रबंधक, आर्सेलर मित्तल), बी. सेल्वा कुमार (महाप्रबंधक, यांत्रिक), एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष बीएल तारम, सचिव दामोदर सिंह नाग, पतिराम बघेल, कुशल ध्रुव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और उनके आदर्शों पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना संभव है।अंत में सभी उपस्थित जनों ने बाबा साहेब को नमन करते हुए सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button