उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवलपुर उप केंद्र में 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर का किया लोकार्पण

मुंगेली : लोरमी के विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 14 अप्रैल को लोरमी विधानसभा अंतर्गत नवलपुर सब स्टेशन में 3.15 एमवीए से 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर क्षमतावृद्धि कार्य का लोकार्पण किया गया, पावर ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि से नवलपुर उप केंद्र के आसपास के 10 गांव नवलपुर,हडगांव,लालपुर कला, नवागांव जैत औराबांधा, सुरेठा,बांधा, गैजी, नारायणपुर एवं करीलकुंडा के 6500 घरेलू उपभोक्ता एवं 3500 किसानों को लो वोल्टेज एवं ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगीl

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री साव ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दी जारी सब्सिडी का लाभ उठाते हुए अपने घरों में सोलर पैनल लगवाने की अपील किया गया उन्होंने कहा कि घरों में सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल शून्य होगी साथ ही साथ अतिरिक्त बिजली से आय भी प्राप्त होगी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button