साइबर फ्रॉड के प्रकरण में दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता – म्यूल खातों के होलसेल ट्रेडर हुए गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा सायबर ठगी के मामलों को गम्भीरता से लेते हुये उनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर के बर्मन के मार्ग दर्शन तथा साइबर सेल नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में प्रकरण के आरोपियो को शीघ्र गिरफ्तार कर धोखाधड़ी हुई राशि को बरामद करने दिशा-निर्देश प्राप्त होने पर बारसूर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय उर्सा के नेतृत्व में थाना बचेली, गीदम के अपराध हेतु संयुक्त टीम बनाकर राजस्थान राज्य दिनांक 01 अप्रैल 2026 को टीम रवाना किया गया।

आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, ATM एवं साइबर फ्रॉड से प्राप्त 1,18,500 रुपए नगद जब्त किया गया है।थाना गीदम एवं बचेली में पंजीबद्ध साइबर धोखाधड़ी प्रकरणों की विवेचना के दौरान आरोपियों के वित्तीय लेन-देन का सूक्ष्म विश्लेषण एवं साइबर फॉरेंसिक तकनीक का उपयोग किया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों की गतिविधियां राजस्थान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से नागौर क्षेत्र, से संचालित हो रही थीं।विवेचना के दौरान पुलिस टीम को यह ज्ञात हुआ कि वे बैंक खातों की अवैध थोक खरीदी-बिक्री में संलिप्त थे।आरोपियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों के माध्यम से व्हाट्सएप खाते बनाकर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता था।यह भी प्रकाश में आया कि साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि को संबंधित बैंक खातों में जमा कर, उच्च लेन-देन स्वीकृत डेबिट कार्ड का उपयोग करते हुए विदेश स्थित एटीएम मशीनों से नगद रूप में निकासी की जाती थी।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी के कई अपराध में शामिल होने एवं छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, तमिल नाडु, तेलंगाना एवं कर्नाटक में उसके विरुद्ध कुल 20 अंतर राज्यीय साइबर शिकायत होने का पता चला।उक्त तथ्यों के आधार पर प्रकरण में आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर दंतेवाड़ा लाया गया है।

जिला दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा लगातार नगरवासी व ग्रामीणो से जन सम्पर्क कर मोबाईल सायबर क्राईम संबंधी बैकिंग फ्रॉड्स, सायबर ठगी पार्ट टाईम-जॉब धोखाधड़ी, मोबाईल ओटीपी लिंक शेयर न करने इत्यादि सायबर क्राईम से बचने जानकारी दी जा रही है तथा किसी प्रकार की फ्रांड होने पर तत्काल सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने तथा पुलिस को सूचित करने हिदायत दी जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button