“चोरों का आतंक: जशपुर के शिव मंदिर से शिवलिंग उखाड़ ले गए बदमाश”

जशपुर : जशपुर जिले में फिर एक बार चोरों ने मंदिर को अपना निशाना बनाया है. ग्राम पंचायत नन्हेसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार रात चोरी की घटना हुई है. मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग को ही चोर उखाड़ कर अपने साथ ले गए. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है.

पहले भी चोरों ने शिवलिंग को किया था खंडित

जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2022 में भी नन्हेसर शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी की घटना हो चुकी है. उस मामले में भी स्थानीय लाेगाें ने घटना की जानकारी सन्ना पुलिस काे दी थी. मामले में जांच हुई लेकिन चाेर काे पुलिस नही पकड़ पाई. कुछ दिनों बाद चोर द्वारा पश्चाताप करते हुए शिवलिंग काे खंडित कर मंदिर परिसर में ही वापस रख दिया गया था.

जांच में जुटी पुलिस 

सन्ना थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शिवलिंग चोरी की जानकारी प्राप्त हुई है. पुलिस मामले की जांच की जा रही है.

मंदिर में हो सुरक्षा इंतजाम 

लगातार दूसरी बार हुई इस घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रशासन को इस आस्था के केंद्र की सुरक्षा के लिए ठोस और स्थायी इंतजाम करने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button