पाकिस्तान में धार्मिक आस्था पर हमला, कराची में कृष्ण-गोपियों की मूर्तियां तोड़ी गईं

कराची: कराची में एक ऐतिहासिक इमारत में भगवान कृष्ण और गोपियों की मूर्तियों को खंडित किया गया है। यह दावा पाकिस्तान के एक हिंदू सामाजिक कार्यकर्ता ने शुक्रवार को किया।पाकिस्तान दरवार इत्तेहाद के अध्यक्ष शिव कच्छी ने कहा कि कराची की ऐतिहासिक सागन मेसन इमारत में मूर्तियों को खंडित करना अत्यंत निंदनीय है। यह घटना दो दिन पहले घटी थी।

उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह सिर्फ एक इमारत को नुकसान पहुंचाना नहीं है, बल्कि पाकिस्तान की बहुसांस्कृतिक विरासत, धार्मिक सद्भाव और अल्पसंख्यक समुदायों की भावनाओं पर हमला है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार को इस घटना की जांच करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि इस कृत्य से हिंदू समुदाय को गहरा आघात पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इस ऐतिहासिक इमारत का तत्काल जीर्णोद्धार और संरक्षण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। स्वतंत्रता से पहले 1937 में निर्मित इस इमारत में हिंदू समुदाय की बहुमूल्य मूर्तियां और अन्य धार्मिक प्रतीक रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को अल्पसंख्यक धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button