Netflix पर आते ही छाई 3 घंटे 21 मिनट की फिल्म, नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही ये War Drama

नई दिल्ली : एक तरफ सिनेमाघरों में जहां ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) गदर मचा रही है वहीं दूसरी तरफ एक वॉर ड्रामा ‘धुरंधर’ बनी हुई है। यह फिल्म हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई है और इसने आते ही नंबर 1 की पॉजिशन हासिल कर ली है। 3 घंटे 21 मिनट की यह वॉर ड्रामा (War Drama) ओटीटी पर धुआं काट कर रही है। आइए जानते हैं कौन सी है यह फिल्म?
कौन सी है यह फिल्म?अब तक शायद आप समझ गए होंगे कि यहां ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) की बात की जा रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका में सनी देओल (Sunny Deol) हैं, जिनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सहित कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं।
बॉक्स ऑफिस पर रही हिटबॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। इसके बाद 20 मार्च को यह नेटप्लिक्स पर स्ट्रीम हुई और आते ही इसने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेरा डाल दिया है। फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।







