पाकिस्तान-अफगानिस्तान में अस्थायी शांति, एक हफ्ते का सीजफायर लागू

नई दिल्ली:  पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रही जंग को कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस हफ्ते ईद-उल-फितर की वजह से दुश्मनी में ‘अस्थायी विराम’ लगाया गया है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच हफ्तों से जारी जानलेवा हिंसा के बाद ईद के त्योहार की वजह से यह फैसला लिया गया है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच रुकी जंग

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तारड़ ने बुधवार को बताया, ‘यह विराम, जो गुरुवार, 19 मार्च की आधी रात (19:00 GMT, बुधवार) से मंगलवार, 24 मार्च की आधी रात (19:00 GMT, सोमवार) तक चलेगा।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने आगे बताया कि सऊदी अरब, कतर और तुर्की के अनुरोध पर यह फैसला लिया गया है।

तारड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया, ‘पाकिस्तान यह कदम सद्भावना के तौर पर और इस्लामी उसूलों के मुताबिक उठा रहा है।’

तारड़ ने अपने इस पोस्ट में चेतावनी भी दी कि ‘अगर सीमा पार से कोई हमला होता है, ड्रोन हमला होता है या पाकिस्तान के अंदर कोई आतंकवादी घटना होती है, तो फिर और भी ज्यादा तेजी तुरंत ही हमले शुरू कर दिए जाएंगे।’

अफगानिस्तान ने किया सीजफायर का एलानपाकिस्तान के घोषणा करने के कुछ ही देर बाद, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के एक प्रवक्ता ने भी कहा कि वह पाकिस्तान के खिलाफ अपने सैन्य अभियानों को अस्थायी तौर पर रोक देगा।

अफगानिस्तान ने कुछ दिन पहले पाकिस्तान पर यह आरोप लगाया था कि पाक सेना ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र पर हवाई हमला किया, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए।

पाकिस्तान ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। पाकिस्तान ने इस हफ्ते अल जजीरा अरबी से कहा कि वह सिर्फ आतंकवादी ठिकानों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button