बैलाडीला देवस्थान श्री राघव मंदिर किरंदुल में चैत्र नवरात्रि पर मनोकामना ज्योति कलश स्थापना 19 मार्च से, श्रद्धालुओं को आमंत्रण

किरंदुल: बैलाडीला देवस्थान समिति द्वारा श्री राघव मंदिर, किरंदुल में चैत्र वासंती नवरात्रि के पावन अवसर पर मनोकामना ज्योति कलश स्थापना एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की शुरुआत 19 मार्च 2026, गुरुवार को माता दुर्गा के चरणों में कलश स्थापना के साथ होगी। समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 10:30 बजे से 12:36 बजे के मध्य अभिजीत मुहूर्त में रखा गया है। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन चंडीपाठ, चालीसा, विशेष पूजा, हवन, भजन-कीर्तन, जसगीत, गरबा, नृत्य एवं आरती जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कलश स्थापना के लिए निर्धारित राशि इस प्रकार है —

घी ज्योति कलश: ₹2100

तेल ज्योति कलश: ₹1100

मनोकामना ज्योति कलश: ₹251

विशेष पूजा: ₹501

कार्यक्रम के तहत 20 मार्च से 25 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे से पूजा-अर्चना होगी। 26 मार्च को श्री दुर्गा महालक्ष्मी पूजा तथा 27 मार्च को महानवमी (श्री राम नवमी) के अवसर पर विशेष आयोजन होंगे।महानवमी के दिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हवन, दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव, कन्या भोज, प्रसाद वितरण तथा दोपहर 3 बजे ज्योति मनोकामना कलश विसर्जन किया जाएगा।बैलाडीला देवस्थान समिति ने नगर के सभी श्रद्धालु भक्तों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। कलश स्थापना करने के इच्छुक श्रद्धालु 18 मार्च तक श्री राघव मंदिर, किरंदुल में संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button