एक राय होकर हत्या करने कि नियत से धारदार वस्तु से मारकर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में 04 आरोपित गिरफ्तार

बेमेतरा  : प्रार्थी चंदन सिंह जांगडे पिता हीरा सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी मनोधरपुर चौकी मारो थाना नांदघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 05 मार्च 2026 को तेजप्रकाश उर्फ राज महिलांगे, खुमेन्द्र महिलांगे उर्फ कृष्णा महिलांगे, डाजील महिलांगे, जगदीश उर्फ जग्गी महिलांगे निवासी मनोधरपुर द्वारा एक राय होकर मेरा लड़का साहिल जांगडे एवं अजय भारती का हत्या करने कि नियत से धारदार वस्तु से गर्दन, हाथ, पेट में मारकर गंभीर चोट पहुंचाया है। कि रिपोर्ट पर पुलिस चौकी मारो, थाना नांदघाट में अपराध सदर धारा 109,3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी प्रभारी मारो उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे को चौकी स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी तेजप्रकाश उर्फ राज महिलांगे, खुमेन्द्र महिलांगे उर्फ कृष्णा महिलांगे, डाजील महिलांगे, जगदीश उर्फ जग्गी महिलांगे निवासी मनोधरपुर पुलिस चौकी मारो को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया गया।

आरोपी 01. तेज प्रकाश ऊर्फ राज महिलांगे पिता दुलेश कुमार महिलांगे उम्र 25 वर्ष, 02. खुमेन्द्र ऊर्फ कृष्णा महिलांगे पिता दुलेश कुमार महिलांगे उम्र 21 वर्ष, 03. डाजील महिलांगे पिता दूजराम महिलांगे उम्र 18 वर्ष, 04. जगदीश महिलांगे ऊर्फ जग्गी पिता दूजराम महिलांगे उम्र 20 वर्ष, निवासी मनोधरपुर, चौकी मारो थाना नांदघाट जिला बेमेतरा को दिनांक 06.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

इस संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस चौकी प्रभारी मारो उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे, प्रधान आरक्षक शत्रुहन बंजारे, आरक्षक चेतन वैष्णव, बालमुकुंद सिंह, आसिफ खान, संजूनाथ योगी सहित चौकी मारो के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button