किरन्दुल में डांस चैंपियनशिप का भव्य आयोजन,दंतेवाड़ा विधायक मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद

 


किरंदुल : लौह नगरी किरंदुल में आरोहन क्लब किरंदुल के तत्वाधान में किरंदुल डांस चेम्पियन शिप का भव्य आयोजन 17 जनवरी शनिवार रात किरंदुल के रिक्रिएशन क्लब में आयोजित किया गया।किरंदुल डांस चैम्पिनशिप की इस प्रतियोगिता में दंतेवाड़ा जिले के साथ साथ सुकमा जिले की टीमों ने भी प्रतिभागियों के रूप में कला और संस्कृति का अनूठा बेहतरीन प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दंतेवाड़ा विधानसभा के विधायक चैतराम अटामी और किरंदुल पालिकाध्यक्ष रूबी सिंह ने माँ सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर मलार्यपन किया।इस दौरान विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अट्टामी ,किरंदुल पालिकाध्यक्ष रूबी सिंह ,पूर्व किरंदुल पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,एएम/एनएस कंपनी महाप्रबंधक राघवेलु,किरंदुल भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी ,किरंदुल थाना प्रभारी संजय यादव ,वरिष्ठ भाजपा नेता आर सी नाहक,अतुल सिंह ,पार्षद के साजी,राजकुमार सोनी एवम अन्य उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button