महासमुंद में खड़ी ट्रक से टकराई एंबुलेंस, दो महिलाओं की मौके पर मौत, तीन की हालत गंभीर

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां मरीज को इलाज के बाद ओडिशा ले जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए. दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना  बागबाहरा थाना क्षेत्र की है.

देवाशीष स्कूल के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस क्रमांक CG 04 NH 7746 मरीज को इलाज के बाद ओडिशा लेकर जा रही थी. इसी दौरान बागबाहरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर देवाशीष स्कूल के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद एंबुलेंस में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई.

2 महिलाओं की मौत, तीन लोग घायल

हादसा इतना भ्यावह था कि दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं दो महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों की मदद से एंबुलेंस में फंसे घायलों और शवों को बाहर निकाला. घायलों को तत्काल बाहबाहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पहुंचाया. दोनों महिलाओं के शव के पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज गया.

घायलों को किया गया रेफर

अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया. फिलहाल घायलों का उपचार जारी है.

ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे मृतक और घायल

शुरुआती तौर पर सामने ाया कि एंबुलेंस में सवार मरीज और अन्य लोग ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हालांकि मृतकों और घायलों की पहचान की कोशिशें जारी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और एंबुलेंस खड़ी ट्रक से कैसे टकराई, इसकी जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button